Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एटीएस ने अहमदाबाद हवाईअड्डे से 4 आतंकी पकड़े
ahamdabad,ATS , 4 terrorists

अहमदाबाद। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने अहमदाबाद हवाईअड्डे से इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सिरिया (आईएसआईएस) के 4 आतंकियों को पकड़ा है। पकड़े गए आतंकी श्रीलंका के निवासी बताए गए हैं। गुजरात या अन्य किसी राज्य में इनके किसी स्लीपर सेल हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, सोमवार को आईपीएल की 3 टीमें अहमदाबाद पहुंचेंगी, जिसे लेकर अहमदाबाद हवाईअड्डा को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

सेंट्रल एजेंसी को श्रीलंका मूल के संदिग्ध लोगों के अहमदाबाद हवाईअड्डा पर पहुंचने का इनपुट मिला था। इसके आधार पर गुजरात एटीएस पहले से सतर्क थी। संदिग्धों के हवाईअड्डा पर उतरने के साथ पकड़ लिया गया। अहमदाबाद एटीएस इन संदिग्धों के आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने की बात कह रही है।

अहमदाबाद इंटरनेशनल हवाईअड्डा पिछले लंबे समय से गोल्ड एवं अन्य वस्तुओं की स्मगलिंग की वजह से सेंट्रल एजेंसियों की निगरानी में था। इसी बीच सेंट्रल एजेंसी को आतंकियों के संबंध में जानकारी मिली। यह जानकारी गुजरात एटीएस से साझा करने के बाद गुजरात एटीएस ने हवाईअड्डे पर निगरानी बढ़ा दी थी। वॉच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति एटीएस की पकड़ में आया। इसकी गिरफ्तार के बाद पूछताछ में अन्य तीन लोगों की जानकारी, उन्हें भी पकड़ लिया गया।

एटीएस सूत्रों के अनुसार जिन 4 आरोपितों को पकड़ा गया है, वे सभी आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकी हैं, जो लंबे समय से सक्रिय थे। सभी मूल रूप से श्रीलंका के निवासी हैं। एटीएस यह पता करने में जुटी है कि इनके अहमदाबाद आने की मूल वजह क्या है, यहां से वे कहां जाने वाले थे। आतंकियों का कुछ मूवमेंट था या अन्य कोई कारण से वे यहां आए थे आदि बातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बार-बार मिल रही थी धमकी

आईएसआईएस के आतंकियों की गिरफ्तारी को अहमदाबाद, सूरत समेत अन्य जगहों पर बम की धमकी से जोड़े जाने की आशंका है। 6 मई को अहमदाबाद के 36 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जब कि 7 मई को गुजरात में मतदान होना था और प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों का गुजरात में आने का कार्यक्रम था। इसके अलावा सूरत में भी तीन जगहों पर बम होने की धमकी दी गई थी।

MadhyaBharat 20 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.