Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अंगीठी जलाकर कमरे में सो गया परिवार दम घुटने से पांच की मौत
amroha,  family slept, fireplace

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में जनपद अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए तसले में आग जलाकर एक परिवार कमरे में सो गया। अगले दिन परिवार के पांच लोगों की दम घुटने के कारण मौत हो गई और दो लोगों की हालत नाजुक है।

 

गांव अल्लीपुर भूड़ उर्फ ढक्का मोड़ निवासी रहीसुद्दीन ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके परिवार में पत्नी हुस्नजहां, उसकी की बेटी सोनम, बड़ा बेटा जैद, छोटा बेटा माहिर हैं। धनौरा निवासी साढ़ू आस मोहम्मद ने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी अपनी बेटी कशिश के साथ रहीसुद्दीन के यहां गयी थी। ट्रक चालक रहीसुद्दीन का साला सिहाली जागीर निवासी रियासत, उसकी बेटी महक भी आये हुए थे। जबकि ट्रक चालक रईसुद्दीन चार दिन पूर्व ट्रक चलाने काशीपुर गया था। इस बीच मंगलवार की रात कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए परिवार के लोगों ने कमरे में अंगीठी जलाकर सो गये। बुधवार को चालक ने हालचाल लेने के लिए पत्नी को फोन मिलाया। कई बार फोन करने पर जब कॉल नहीं उठी तो उसने अपने छोटे भाई गबरू को फोन करके घर का हालचाल लेने के लिए भेजा।

देवर जब घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आयी है। इतने में आसपास के लोगों भीड़ जमा हो गई। गबरू ने मोहल्ले के लोगों के साथ छत के रास्ते से कमरे में दाखिल हुआ। उसने देखा कि सभी बेहोशी हालत में पड़े हुए थे और कमरे में धुआ भरा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रहीसुद्दीन की पत्नी हुस्नजहां और साला रियासत की हालत गंभीर बताया है। परिवार के पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जिस कमरे में तसले में कोयला जलाया गया था, उस स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसपी के मुताबिक यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोते-सोते परिवार के लोगों का दम घुटा है। अगर वह जागते हुए होते तो जरूर घर से बाहर भागने की कोशिश करते हैं। फिलहाल ये घटना सोमवार की रात की है। पूरा परिवार मंगलवार को दिनभर कमरे में पड़ा रहा। इसकी भनक पड़ोसियों को भी नहीं लगी।

MadhyaBharat 10 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.