Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सिखों पर राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का हमला
new delhi, BJP

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के सिखों से जुड़े बयान पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने तीखा हमला किया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे खतरनाक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब राहुल गांधी विपक्ष के नेता नहीं थे, तब वह कभी भी अपने शब्दों को लेकर मजबूत नहीं थे। वह ज्ञान की कमी के कारण ऐसा बोलते हैं। कुछ संवेदनशील मुद्दे हैं, जिनमें हमारी राष्ट्रीय पहचान, एकता और ताकत शामिल है।

 

हरदीप पुरी ने कहा कि विविधता में एकता जैसे विषयों पर जब वह बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि वह उन चीजों पर एक नया, बल्कि खतरनाक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि उनका(राहुल गांधी) कहना है कि देश में सिखों को 'पगड़ी' और 'कड़ा' पहनने में परेशानी हो रही है। लेकिन सभी सिखों को सिख होने पर बेहद गर्व है। किसी को भी अपने धर्म के अनुसार रहने औऱ पगड़ी पहनने में कोई दिक्कत नहीं है। आज सिख 1947 के बाद इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहा है। उन्हाेंने कहा कि यदि सिख समुदाय ने कभी असुरक्षा और अस्तित्व संबंधी खतरे की भावना महसूस की है, तो वह समय कांग्रेस के शासन का काल रहा है। 1984 में एक नरसंहार किया गया था सिख समुदाय के खिलाफ, जिसमें 3000 निर्दोष लोग मारे गए थे।

 

प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने राहुल को चुनौती दी कि वे यही बात भारत में बोलकर दिखाएं। अगर यही बातें वे हमारे देश में कहेंगे तो उनके खिलाफ अदालत में मामला दर्ज कराया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेरिका के वर्जीनिया में कहा कि लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी। क्या एक सिख को भारत में कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या वह गुरुद्वारा जा सकेगा... लड़ाई इसी बात को लेकर है, और यह सिर्फ सिखों के लिए नहीं है, यह सभी धर्मों के लिए है।

 

MadhyaBharat 10 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.