Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने राहुल खड़गे व सुप्रिया को भेजा मानहानि का नोटिस
new delhi,BJP general secretary ,Supriya

नई दिल्ली । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर रुपये बांटने के आरोपों में घिरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस भेजा है। तावड़े ने कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने को कहा है।

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर 19 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया ने उन पर मतदाताओं को 5 करोड़ रुपये बांटते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने का आरोप लगाया। इस पर नाटकीय बयान दिए गए। कांग्रेस पार्टी सिर्फ भाजपा को बदनाम करना चाहती थी। इन आरोपों से वे गंभीर रूप से आहत हुए हैं। यह मामला पूरी तरह से कांग्रेस की निम्नस्तरीय राजनीति का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि " मैं एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से आता हूं। पिछले 40 वर्षों से राजनीति में हूं लेकिन कभी ऐसा कुछ नहीं किया। कांग्रेस के नेता मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने जानबूझकर मीडिया और लोगों के सामने यह झूठ बोला इसलिए मैंने उन्हें कोर्ट नोटिस जारी किया है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या कार्रवाई का सामना करें।"

 

MadhyaBharat 22 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.