Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
 दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

 

854.7 अरब डॉलर के साथ भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा  

 

भले ही भारत में विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो लेकिन। आर्थिक मोर्चे पर भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। 854 अरब डॉलर  के साथ इंडियन इकोनॉमी (अर्थव्यवस्थाओं )की लिस्ट में भारत ने  ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए  5वें स्थान पर कब्जा जमा लिया है।विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में ब्रिटेन अब 6वें स्थान पर खिसक गया है।  भारत अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी डॉलर में की गई गणना के मुताबिक 2021 की आखिरी तिमाही में भारत ने ब्रिटेन को पछाड़ दिया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के जीडीपी आंकड़ों में भी बताया गया है कि भारत ने अपनी जीडीपी को मजबूत किया है। ब्लूमबर्ग ने आईएमएफ द्वारा जारी आंकड़ों और मार्च तिमाही के अंत में डॉलर की विनिमय दर के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की है। भारत से आगे 4 देश अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार  भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार नॉमिनल कैश में 854.7 अरब डॉलर हो चुका है।  जबकि तुलनात्मक अवधि में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 816 अरब डॉलर था। आर्थिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले समय में भारत ब्रिटिश अर्थव्यवस्था की तुलना में अपनी वृद्धि को मजबूत करेगा। भारत ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों से भी यह पता चला है कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 13.5 फीसदी थी, जो पिछले एक साल में सबसे ज्यादा है। ऐसे में सालाना जीडीपी में भी उछाल आने की संभावना है। 

 

MadhyaBharat 4 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.