Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एनडीए का मतलब विकास और महाविकास आघाड़ी का मतलब विनाश:अमित शाह
mumbai, NDA means development , Amit Shah

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को धुले में कहा कि एनडीए गठबंधन का मतलब विकास और महाविकास आघाड़ी का मतलब विनाश है। इसलिए महाराष्ट्र की जनता ने राज्य के विकास के लिए एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर नहीं बनने दिया था।

अमित शाह ने धुले में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल तक राम मंदिर बनने नहीं दिया। राममंदिर को अटकाए रखा। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का सपना साकार किया। साढ़े पाच सौ साल बाद भगवान राम अपने घर में गए। गुजरात के सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शरद पवार, सुप्रिया सुले, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे में से कोई नहीं आया। क्योंकि उन्हें एक निश्चित वोट बैंक खोने का डर था। लेकिन हमें इसका डर नहीं है। विधानसभा चुनाव में एक तरफ औरंगजेब फैंस क्लब है तो दूसरी ओर छत्रपति शिवाजी महाराज के हम लोग हैं।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी का विरोध करने वाली पार्टी है। महाविकास आघाड़ी ने लाडली बहन योजना का विरोध किया। वे नहीं चाहते कि हमारी बहनों को 1500 रुपये मिले। लेकिन अगर हमारी सरकार आई तो यह रकम बढ़ा दी जाएगी ।

अमित शाह ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के लोग यहां लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं और दंगे करवा रहे हैं। जो महाराष्ट्र ही नहीं देशहित में बिल्कुल नहीं है। साथ ही अमित शाह ने शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जिन लोगों ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर करने का विरोध किया, राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, धारा 370 हटाने का विरोध किया, हिंदुओं को आतंकवादी कहकर सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध किया , उनके साथ बैठे हैं।

MadhyaBharat 13 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.