Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मौकापरस्ती और लालच की राजनीति कर रहे हैं नीतीश कुमार : खड़गे
new delhi ,Nitish Kumar , Kharge

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मौकापरस्ती और लालच की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

खड़गे ने मंगलवार को बिहार की जनता के लिए एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मभूमि है। यहां कई महान नेता व स्वतंत्रता सेनानियों का जन्म हुआ है लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ता है कि आज इस भूमि पर लोग मौकापरस्ती और लालच की राजनीति कर रहे हैं। जो बिहार दुनिया को प्रकाश देता था, वह अब आया राम-गया राम, आया कुमार-गया कुमार की राजनीतिक प्रयोगशाला बन गया है।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ है। हमारे पैर छोटी-मोटी चीजों से डगमगाने वाले नहीं है। कोई रहे या जाए, हम अपने उसूलों को छोड़ने वाले नहीं हैं। हम में महात्मा गांधी, सरदार पटेल, राजेंद्र बाबू, मौलाना आजाद की रूह है। कांग्रेस पार्टी ने किसी को धोखा नहीं दिया है। महागठबंधन की सरकार ने वर्षों से विकास यात्रा को गति देने का प्रयास किया।

खड़गे ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय में बिहार के विकास के लिए दो लाख करोड़ रुपये दिए गए। इसमें छह पावर प्रोजेक्ट समेत कई बड़े काम हुए लेकिन मोदी सरकार में बिहार के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया। जो मदद मिलती थी उसको भी बंद कर दिया।

 

उल्लेखनीय है कि खड़गे आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करने बिहार के पूर्णिया में जाने वाले थे लेकिन खराब मौसम के कारण अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया और बिहार के लोगों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। इस संदेश में खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की।

MadhyaBharat 30 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.