Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वायनाड में पांचवें दिन सेनाओं ने तैनात कीं मलबे से शव खोजने के लिए टीमें
new delhi,  Wayanad, forces deployed teams

नई दिल्ली । वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पांचवें दिन शनिवार को भी भारतीय सेनाओं का बचाव और राहत अभियान चल रहा है। प्रभावित लोगों को भोजन सामग्री पहुंचाने के साथ ही नौसेना की कई टीमों को जीवित बचे लोगों की खोज, मलबे को साफ करने और शवों को बरामद करने के लिए तैनात किया गया है। भारतीय सेना के चूरलमाला में इरुवानिपझा नदी पर बेली ब्रिज का निर्माण करने से बचाव अभियान में काफी तेजी आई है।

 

भारतीय नौसेना ने खराब मौसम और दुर्गम भूभाग के बावजूद आपदा से प्रभावित स्थानीय समुदाय की सहायता करने के लिए एझिमाला से आईएनएस जमोरिन के जरिए अतिरिक्त कर्मियों, स्टोर, संसाधनों और आवश्यक आपूर्ति को अंजाम दिया है। वर्तमान में 78 नौसेना कर्मी चल रहे बचाव अभियान में शामिल हैं। इन टीमों को चूरलमाला और मुंडक्कई क्षेत्र के कई स्थानों पर तैनात किया गया है और वे आपदा राहत एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

 

वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों को भोजन सामग्री की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए एक टीम तैनात की गई है जबकि अन्य टीमों को जीवित बचे लोगों की खोज, मलबे को साफ करने और शवों को बरामद करने के लिए तैनात किया गया है। घायलों को चिकित्सा सहायता देने के लिए चूरलमाला में एक चिकित्सा चौकी स्थापित की गई है। नौसेना के तीन अधिकारियों और 30 नौसैनिकों की एक टीम ने भूस्खलन से अलग-थलग पड़े चूरलमाला और मुंडक्कई क्षेत्रों को जोड़ने वाले बेली ब्रिज के निर्माण में भी मदद की है।

 

नौसेना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेली ब्रिज के निर्माण में लगने वाले सामानों को इकट्ठा करने और पुल बनाने में भारतीय सेना के प्रयासों को आगे बढ़ाया। यह पुल प्रभावित इलाकों में भारी मशीनरी और एम्बुलेंस की आवाजाही को सक्षम बनाने के साथ ही रसद पहुंचाने में भी रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य कर रहा है। कालीकट से संचालित आईएनएस गरुड़ के भारतीय नौसेना के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने शुक्रवार को जीवित बचे लोगों और शवों का पता लगाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों की हवाई टोह ली।

 

नौसेना के हेलीकॉप्टर ने बचाव उपकरणों के साथ 12 राज्य पुलिस कर्मियों को आपदा क्षेत्र में पहुंचाया, जो अत्यंत दुर्गम थे और वहां सड़क मार्ग से पहुंचना संभव नहीं था। कम दृश्यता और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में पहाड़ी इलाकों में उड़ान भरी गई। भारतीय नौसेना फंसे हुए लोगों को जल्दी से जल्दी निकालने, बुनियादी सुविधाओं और चिकित्सा सहायता देने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम कर रही है।

 

भारतीय सेना के इंजीनियर टास्क फोर्स ने चूरलमाला में इरुवानिपझा नदी पर बेली ब्रिज का निर्माण तेजी से किया, जिससे वायनाड में बचाव अभियान में काफी तेजी आई। बचाव अभियान को गति देने के लिए डॉग स्क्वॉड और भारी मिट्टी हटाने वाले उपकरणों सहित सभी आवश्यक बचाव उपकरणों से लैस दस विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने सुबह-सुबह छह निर्दिष्ट क्षेत्रों पुंचिरिमट्टम, मुंडेक्कई, स्कूल क्षेत्र, चूरलमाला शहर, गांव क्षेत्र और डाउनस्ट्रीम में तलाशी अभियान शुरू किया।

 

वायनाड भूस्खलन के 5वें दिन भी छह निर्दिष्ट क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान जारी रहा। केरल सरकार के अनुरोध पर सेना की उत्तरी कमान से ज़ेवर रडार और दिल्ली के तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू ऑर्गनाइजेशन से चार रीको रडार और ऑपरेटरों को आज वायु सेना के विमान से वायनाड ले जाया जा रहा है। दक्षिणी वायु कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल बी मणिकांतन और पैंगोडे मिलिट्री स्टेशन के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर सलिल ने बाढ़ प्रभावित वायनाड का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का आकलन किया।

 

प्रादेशिक सेना 122 टीए (मद्रास) के लेफ्टिनेंट कर्नल (ऑनरी) मोहन लाल ने जीवित बचे लोगों और बचाव दल के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने केरल और कर्नाटक क्षेत्र के जीओसी मेजर जनरल वीटी मैथ्यू से बातचीत की और उन्हें मालाबार टेरियर्स के सीओ कर्नल नवीन बेनजीत ने स्थिति के बारे में जानकारी दी।

 

 

MadhyaBharat 3 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.