Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बांग्लादेश में फिर एक इस्कॉन मंदिर में आगजनी
kolkata,  ISKCON temple,Bangladesh
ढाका/कोलकाता  । बांग्लादेश के ढाका जिले के धौर गांव में शनिवार तड़के अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के एक मंदिर को अज्ञात हमलावरों ने आग के हवाले कर दिया।
इस्कॉन बांग्लादेश के महासचिव चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने बताया कि मंदिर की टिन की छत को उठाकर उसमें आग लगाई गई। उन्होंने कहा, "आग को जल्दी बुझा दिया गया, लेकिन एक मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई और पर्दे जल गए।" वारदात शनिवार की है।
 
वहीं, इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने इस घटना की कड़ी निंदा की और बताया कि धौर गांव में इस्कॉन नमहट्टा केंद्र को पूरी तरह जला दिया गया। उन्होंने कहा, "मंदिर में स्थापित श्री राधा-कृष्ण और श्री महाभाग्य लक्ष्मी नारायण की मूर्तियों सहित वहां रखी सभी चीजें जलकर खाक हो गईं।"
दास ने जानकारी दी कि यह घटना सुबह दो से तीन बजे के बीच घटी। उन्होंने बताया, "मंदिर के पीछे की ओर से टिन की छत उठाकर उसमें पेट्रोल या ऑक्टेन डालकर आग लगाई गई।"
----
हिंदुओं पर बढ़ते हमले

 

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद यह स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। चिन्मय कृष्ण दास, जो पहले इस्कॉन बांग्लादेश के सदस्य थे, अब बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण जोटे संगठन के प्रवक्ता हैं। उन्हें 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
26 नवंबर को जब उनकी जमानत खारिज की गई, तो चटगांव में उनके समर्थकों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में सहायक सरकारी अभियोजक सैफुल इस्लाम अलिफ की हत्या हो गई।
----
भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव

 

हाल में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में भारत के त्रिपुरा राज्य में प्रदर्शनकारियों ने अगरतला में बांग्लादेशी मिशन पर धावा बोला। इसके बाद बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास को तलब कर विरोध जताया।
-------
असम में विरोध
इधर, भारत के असम राज्य में बराक वैली होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने घोषणा की है कि वे बांग्लादेश के किसी भी नागरिक को तब तक ठहरने की अनुमति नहीं देंगे, जब तक वहां अल्पसंख्यकों और हिंदुओं पर हमले नहीं रुकते। बराक वैली के तीन जिले - कछार, श्रीभूमि (पूर्ववर्ती करीमगंज) और हेलकांडी - बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र से 129 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं।
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों से दोनों देशों के संबंध और खराब हो सकते हैं। भारतीय और बांग्लादेशी समुदाय में इस मुद्दे पर भारी रोष है।

 

MadhyaBharat 8 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.