Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उप्र में योगी मंत्रिपरिषद का विस्तार
lucknow, Expansion of Yogi Council , Ministers in Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की मंत्रिपरिषद का मंगलवार को विस्तार हुआ। राजभवन में आयोजित समारोह में भाजपा के दो चेहरे साहिबाबाद सीट से विधायक सुनील शर्मा, एमएलसी दारासिंह चौहान और सहयोगी दलों में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और रालोद से अनिल कुमार ने शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई गण्यमान्य मौजूद रहे।

सबसे पहले सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंत्री के रूप में शपथ ली। दूसरे नंबर पर एमएलसी दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय लोकदल के अनिल कुमार और चौथे नंबर पर भाजपा के गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से विधायक सुनील कुमार शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।

MadhyaBharat 5 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.