Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दानिश अली ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
new delhi, Danish Ali ,Prime Minister

नई दिल्ली। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की अमर्यादित टिप्पणियों को लेकर बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। दानिश अली ने बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह एक व्यक्ति नहीं बल्कि लोकतंत्र के आधार पर हमला है। बिधूड़ी पर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि संसदीय परंपरा की अखंडता की रक्षा हो सके। दानिश ने इसके साथ ही अपने लिए सुरक्षा की भी मांग की है।

तीन पेज के इस पत्र को दानिश अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। इसमें प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे जवाबदेही तय करने के नाते रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई करें। उन्हें और अन्य को मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके साथ ही सभी संसद सदस्यों को उनकी मर्यादा की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।

 

अली ने कहा कि 21 सितंबर को लोकसभा में रमेश बिधूड़ी ने उनके खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। सदन के नेता होने के नाते वे उन्हें (प्रधानमंत्री) पत्र लिख रहे हैं। बिधूड़ी की टिप्पणियों पर सत्तारूढ़ दल के किसी सांसद ने विरोध नहीं किया। दूसरी ओर लगभग सभी पक्षों से इसकी निंदा किए जाने के बावजूद उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने एक कदम आगे जाकर यहां तक कह दिया कि उन्होंने सांसद बिधूड़ी को उकसाया है। बिधूड़ी के अलावा उन्हें अन्य लोगों से भी लगातार धमकियां मिल रही हैं। इन धमकी भरे संदेशों की तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं। ऐसे में उनसे अनुरोध है कि कोई कार्रवाई की जाए।

MadhyaBharat 29 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.