Since: 23-09-2009
अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिया विवादित बयान
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद अब सियासत शुरू हो गई है । अधीर रंजन चौधरी के बयान पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर तरह से एक आदिवासी को कमजोर करने की कोशिश करती रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। वह देश को गुमराह कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर अधीर रंजन चौधरी का दावा है कि माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।इस मुद्दे पर संसद में तीखी नोक भी हुई। सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच जमकर बहस हुई। जब भाजपा सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। तीन मिनट तक चली इस बहस के दौरान सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से 'कहा डोंट टॉक टू मी। आज भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसद में प्रदर्शन किया। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी के बयानों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ, तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा ये राष्ट्रपति का बहुत बड़ा अपमान है। ये राष्ट्र का अपमान है। सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को माफी मांगनी चाहिए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |