Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गोवा में 11 कांग्रेस विधायक ज्वाइन कर सकते हैं बीजेपी
गोवा में 11 कांग्रेस विधायक ज्वाइन कर सकते हैं बीजेपी

 

सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को गोवा भेजा

 

महाराष्ट्र में उठापटक के बाद अब गोवा में भी कुछ इसी तरह के हालात बनते दिख रहे हैं। गोवा  में कांग्रेस टूट की राह पर है। कांग्रेस पार्टी का  उसके 11 विधायकों में पांच से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने अपने दो विधायकों-माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भाजपा से मिलकर दलबदल के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। टूट की आशंका को देखते हुए कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। गोवा के पार्टी प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने माइकल लोबो को विधानसभा में नेता विपक्ष के पद से हटा दिया है। गोवा विधानसभा के स्पीकर ने मंगलवार को होने वाला डिप्टी स्पीकर का चुनाव स्थगित कर दिया है। सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को गोवा भेजा है। 40 विधायकों वाली  गोवा विधानसभा में फिलहाल कांग्रेस के 11 विधायक हैं। इनमें से कई कांग्रेस विधायकों के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ने लगी। डैमेज कंट्रोल के लिए यहां पहुंचे दिनेश गुंडू राव ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी के दो तिहाई सदस्यों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। इसके लिए विधायकों को भारी-भरकम रकम का लालच दिया जा रहा है। रकम इतनी बड़ी है कि मैं भी बहुत हैरान हूं। 

MadhyaBharat 11 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.