Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अब फर्रूखाबाद में ट्रेन को पलटने की साजिश
farrukhabad,  conspiracy to overturn, train

फर्रूखाबाद, 24 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले के भटासा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार-शनिवार की रात कासगंज-फर्रूखाबाद पैसेंजर ट्रेन (05389) को बेपटरी करने की साजिश विफल हो गयी। राहत की बात यह रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ दिन पहले कानपुर में इसी तरह की साजिश हुई थी। 

 

रेल अधिकारियों के मुताबिक यह घटना उस समय घटी जब कासगंज-फर्रूखाबाद पैसेंजर ट्रेन कायमगंज से आगे आ रही थी और ट्रैक पर शरारती तत्वों ने लकड़ी का एक बड़ा बोटा डाल दिया था। रात के अंधेरे में ट्रैक पर बड़ा सा लकड़ी का बोटा पड़ा देख चालक जब तक इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक पाता, वह इंजन से टकरा कर फंस गयी। घटना के बाद निकटवर्ती स्टेशनों से रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद लकड़ी का बोटा हटाकर गाड़ी को उसके गंतव्य की ओर रवाना किया। 

 

ट्रैक पर लकड़ी का बोटा रखकर ट्रेन डिरेल करने की साजिश की आशंका जताते हुए आरपीएफ ने गहनता से इसकी जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह आरपीएफ की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की। आरपीएफ के एसआई ओमप्रकाश मीना ने बताया कि डॉग स्क्वॉड के साथ ट्रैक का निरीक्षण किया गया है। ट्रैक पर इतना बड़ा लकड़ी का बोटा अंधेरे में डालने के पीछे साजिश की तह में जाने का प्रयास और ऐसा करने वालों की तलाश की जा रही है। इस साजिश के बाद कासगंज-फर्रूखाबाद रेल ट्रैक पर रात की पेट्रोलिंग बढ़ाते हुए आरपीएफ और रेलवे स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। 

 

 

 

 

MadhyaBharat 24 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.