Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
पीएम मोदी की जापान यात्रा के कई मायने
पीएम मोदी की जापान यात्रा

 क्वाड में शामिल होने पहुंचे मोदी का स्वागत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे। जहां पीएम का जापान में जोरदार स्वागत किया गया।  भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी क्वॉड नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए हैं। जो प्रभावशाली समूह के सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रमों पर चर्चा करने पर केंद्रित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘नमस्कार, तोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र के पहुंचने पर तोक्यो में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह पिछले आठ साल में जापान की उनकी पांचवीं यात्रा है।’’प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में होटल के बाहर बच्चों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक बच्ची की चित्रकारी भी देखी और उसे ऑटोग्राफ दिया। मोदी ने तिरंगे का चित्र लिए एक लड़के से भी बात की। उन्होंने लड़के से पूछा कि उसने हिंदी कहां से सीखी है और भाषा पर अच्छी पकड़ के लिए उसकी तारीफ की।मोदी ने जापान में भारतीय समुदाय के साथ संवाद के बाद ट्वीट किया, ‘‘जापान के भारतीय समुदाय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है। वे भारत में अपनी जड़ों से भी जुड़े रहे हैं। मैं गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए जापान में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों का आभार जताता हूं।’’ टोक्यो  में 24 मई को होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस हिस्सा लेंगे। जापान के प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर टोक्यो पहुंचे मोदी शिखर सम्मेलन में  बाइडन, किशिदा और अल्बानीस के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। मोदी भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग उनकी विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी पर बात करेंगे।  उन्होंने  यह भी कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस के साथ द्विपक्षीय वार्ता को लेकर उत्साहित हैं। जापान में भारतीय समुदाय के करीब 40,000 लोग रहते हैं।  जिनकी जापान के साथ भारत के संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वह इन लोगों से मुलाकात करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं।  पीएम मोदी यह यात्रा तब कर रहे हैं जब यूक्रेन रूस के बीच युद्ध जारी है।  क्वाड में अमेरिका के प्रेजिडेंट भी  शामिल होंगे। 

MadhyaBharat 23 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.