Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल
pulwama, Priyanka Gandhi Vadra, participates, Bharat Jodo Yatra

पुलवामा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को राहुल गांधी के साथ पुलवामा जिले के लिथपोरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। भारत जोड़ो यात्रा के लिथपोरा में विराम के लिए रुकने से पहले प्रियंका गांधी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ चलीं।

यात्रा अवंतीपोरा से शुरू हुई जहां पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती भारत जोडो यात्रा के लिए राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। राहुल गांधी ने लिथपोरा में आत्मघाती कार बम हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। भारत जोड़ो यात्रा रात के लिए पंथाचौक में ही रुकेगी। वहां एक रात रुकने के बाद यात्रा रविवार सुबह पंथा चौक से शुरू होगी और शहर के बुलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास समाप्त होगी।

 

राहुल गांधी एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार को तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

 

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को त्रिस्तरीय सुरक्षा दी जा रही है। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कल सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी।

MadhyaBharat 28 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.