Since: 23-09-2009
24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी
बीजेपी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंची। इस मौके पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। द्रौपदी मुर्मू कल 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। मोदी ने ट्वीट पर लिखा कि, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए विजन बेजोड़ है। माना जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू भावी राष्ट्रपति होंगी। वोटिंग में आगे रहने की उम्मीद है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |