Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब सीएम ने हेल्थ मिनिस्टर सिंगला को हटाया
पंजाब सीएम ने हेल्थ मिनिस्टर सिंगला को हटाया

टेंडर के बदले एक प्रतिशत कमीशन पर फसे सिंगला 

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में करप्शन का खेल हो गया।  स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट ने इस मामले में बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी के बाद पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन विंग ने सिंगला के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। अब इसमें सबसे ज्यादा अहम् और खास बात यह है की पंजाब का स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए विजय सिंगला ने 23 मार्च को कहा था कि वे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। करप्शन पर जीरो टॉलरेंस रहेगा।  उस बयान के ठीक दो महीने बाद सीएम भगवंत मान ने करप्शन के मामले में ही उन्हें पद से हटा दिया। बताया जा रहा है कि  सिंगला के भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम से की गई थी।  जिसके बाद सीक्रेट तरीके से जाँच कराई गई। अब  मंत्री ने गलती भी स्वीकार कर ली है। इसको लेकर  AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की  है। पंजाब पुलिस के विजिलेंस विंग ने मंत्री सिंगला के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके मुताबिक मंत्री और उनके करीबियों ने टेंडर में 1% कमीशन की मांग की थी। अफसर ने इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान को की। 14 मई को सीएम मान के पास इसके बारे में जानकारी पहुंची। इसके बाद मान ने अफसर को भरोसे में लिया। कमीशन मांगने की रिकॉर्डिंग करवाई गई। जिसमें मंत्री और उनके करीबियों की कमीशन मांगने की रिकॉर्डिंग हो गई। जिसके बाद मंत्री को बुलाकर मान ने उनके सामने यह सबूत दिया। बताया जा रहा है की  टेंडर के बदले शुक्राना कह कमीशन मांगा गया था। इसमें मंत्री के करीबी रिश्तेदार भी शामिल है।  कमीशनखोरी में शामिल रिश्तेदारों और करीबियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है।  वहीं अब इस घटना के बाद  नए हेल्थ मिनिस्टर पर फैसला हो होगा। 9 मंत्रियों में यह पद किसी और को दिया जा सकता है।  

MadhyaBharat 24 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.