Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
US में खतरा फैला रही है भारत की आई ड्राप
US  में खतरा फैला रही है भारत की आई ड्राप

 

 

भारतीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन  ने देश में बनी उस आई ड्रॉप की मैन्युफैक्चरिंग पर रोक लगा दी है, जिसके इस्तेमाल से अमेरिका में 55 लोगों को संक्रमण और 1 मौत की शिकायत हुई है। संस्थान ने यह भी कहा है कि शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद से ही दोनों देश इस मामले की जांच में जुट गए हैं।अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि वे एज्रीकेयर आर्टिफिशियल टियर्स नाम की इस दवा को न खरीदें और न इस्तेमाल करें। इस दवा से संक्रमण होने का खतरा है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले CDSCO और तमिलनाडु के राज्य ड्रग कंट्रोलर ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आई ड्रॉप्स के इस्तेमाल से अमेरिका के 12 राज्यों में स्यूडोमोनास एरुगिनोसा नाम के बैक्टीरिया का इन्फेक्शन फैल रहा है। यह बैक्टीरिया इंसान के खून, फेफड़ों और दूसरे अंगों को संक्रमित करता है। इससे अब तक 55 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं एक शख्स की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 11 लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी गंवाई है।आज के समय में स्यूडोमोनास एरुगिनोसा के इन्फेक्शन को ठीक करना बेहद मुश्किल हो गया है। यह बैक्टीरिया पहले की तुलना में ज्यादा खतरनाक बन गया है। अब नॉर्मल दवाओं से भी इसका इलाज आसानी से नहीं हो पाता। यह बैक्टीरिया पानी और मिट्टी में भी फैल सकता है।अमेरिका के फूड एंड ड्रग एसोसिएशन (FDA) ने एक नोटिफिकेशन में कहा है कि इन आई ड्रॉप्स के किसी बैक्टीरिया से दूषित होने की आशंका है। लोगों को तुरंत इसके इस्तेमाल पर रोक लगानी चाहिए। दूषित दवा के उपयोग से खतरनाक आई इन्फेक्शन हो सकते हैं, जिनसे आंखों की रोशनी से लेकर जान जाने तक का खतरा है।

MadhyaBharat 4 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.