Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद
imphal, Arms and ammunition ,recovered in Manipur

इंफाल। असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हिंसा प्रभावित मणिपुर में पांच अत्याधुनिक हथियार, सात तात्कालिक मोर्टार और युद्धक सामग्री बरामद की गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान कल संयुक्त टीम ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के बिजांग गांव के सामान्य इलाके से एक देसी स्वचालित राइफल, दो कार्बाइन मशीनगन, एक 9 एमएम पिस्तौल, एक सिंगल बैरल राइफल, सात तात्कालिक मोर्टार और युद्ध सामग्री बरामद की थी।

इसी बीच, दो लापता छात्रों की मौत को लेकर राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद स्थिति अस्थिर बनी हुई है।

छात्र समुदाय दो छात्रों की मौत पर न्याय की मांग में एकजुट हो गये हैं, जिसके परिणामस्वरूप 27 सितंबर को उनके विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद 150 छात्र घायल हो गए और बाद में उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शरारती तत्वों द्वारा बेरहमी से मारे गए दो छात्रों को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

MadhyaBharat 28 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.