Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देशहित में एकजुट होकर भाजपा को हटाने के लिए लड़ेंगे चुनाव : नीतीश कुमार
lucknow,United interest , Nitish Kumar

लखनऊ। देश को आगे बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे स्थिति में सभी पार्टियों को देशभर में एकजुट करेंगे और भाजपा से मुक्ति मिले इसको लेकर हम एक साथ आ रहे हैं। यह बातें सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही।

 

नीतीश कुमार ने सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार काम के बजाए सिर्फ प्रचार कर रही है। आने वाला लोकसभा चुनाव में हम सभी दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो इसका फायदा होगा। इसको लेकर हम सबको एकजुट करने के लिए निकले हैं।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि हमें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। हम भाजपा को हटाने के लिए सभी के साथ हैं और देशहित में काम करेंगे।

इससे पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए और भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए हम लोगों एक साथ आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे संबंध पहले से बेहतर हैं। समाजवादी विचारधारा के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हटाने का काम करेंगे। अखिलेश और नीतीश की संयुक्त वार्ता के दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

MadhyaBharat 24 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.