Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सिलक्यारा सुरंग हादसा : ऑगर मशीन ही बनेगी संकट मोचन
uttarkashi, Silkyara Tunnel Accident, Auger machine

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन के 11वें दिन श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए अच्छी खबर आई है। कहने का मतलब कि ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का कार्य प्रगति पर है और अब तक 39 मीटर तक पाइप सुरंग के अंदर पुश हो चुके हैं।

 

बुधवार को पत्रकार वार्ता में सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खेरवाल ने बताया कि ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जब हमने 6 इंच का पाइप आरपार किया और श्रमिकों को भोजन के अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। उससे उनका हौसला बढ़ाने लगा है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने एक ऑडियो कम्युनिकेशन चैनल भी उनके साथ स्थापित किया है। अब हमें पाइप के थ्रू कम्युनिकेशन करने की जरूरत नहीं। वहां पर एक वायर के थ्रू एक माइक्रोफोन और स्पीकर भी भेजा गया है। उनके सभी का स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना तो जो भी एक-दो दिन मेडिसिन की जरूरत थी और उनके द्वारा जो बताया गया तो डॉक्टर ने भी बात की थी।

 

उन्होंने बताया कि अभी उनके लिए जैसे एक मेंटल हेल्थ का भी आस्पेक्ट होता है, उसके लिए जो हमारे एक्सपर्ट हैं। उन्होंने ही बात की है। क्योंकि इमीडिएटली एक साथ बात नहीं की जा सकती है। सभी से एक बार जो भी एक उनकी मेंटल स्थिति है, वह बात करेंगे। इसके अलावा उनसे मैंने स्वयं बात की है। उनकाे काफी अच्छे मोटिवेटेड किया है।उन्हें काफी समय अपने इस रेस्क्यू अभियान के बारे में जानकारी दी तो उनमें थोड़ा उत्साह भी बना है। जैसे पाइप डाल दिया है तो वह बहुत ही पॉजिटिव है, वह लोगों ने वीडियो भी देखा है, उनके विजुअल्स भी देखे हैं कि वह लोग काफी अच्छी मेंटल स्थिति में हैं। उनके पास फ्रेश फूड होता है, कुछ कपड़े जैसे कि आप जानते हैं।

 

इस दौरान एनएचआईडीसीएल के एम.डी महमूद अहमद ने बताया कि टनल में फंसे श्रमिकों से संवाद भी हुआ है। वीडियो के माध्यम से उनकी स्थिति का पता लगा है। टनल के अंदर 900 एम.एम पाइप को 22 मीटर तक पुश किया गया था। कुछ बाधा आने के बाद ड्रिलिंग रुक गई थी। वर्तमान समय में टेलीस्कोपिक मैथड से 900 एमएम पाइप के अंदर से 800 एमएम के पाइप को पुश किया जा रहा है और बीती रात्रि 12:45 बजे से ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग शुरू की गयी है, जिससे अभी तक कुल 39 मीटर हमारी सुरंग में पाइप पुश हो गया है। हमारे लिए अभी काफी मेहनत की जरूरत है जब तक कि ये पाइप 45- 50 मीटर तक पुश नहीं हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे छोर बड़कोट साइड से भी हम हॉरिजेंटल ड्रिलिंग कर रहे हैं, उसमें भी हमारी तीसरी ब्लास्ट होगी। बीती रात को हम उधर से भी 8 मीटर तक प्रवेश कर चुके हैं ।

गौरतलब है कि पिछले 11 दिनों से सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के बचाने का जद्दोजहद अभी भी जारी है। अब उम्मीद की जानी चाहिए कि गुरुवार शाम तक ऑगर ड्रिलिंग मशीन इसी तरह से कार्य करेंगी और सभी 41 श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाल जायेंगे।

 

पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल,जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

MadhyaBharat 22 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.