Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीएम सोरेन विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं
सीएम सोरेन विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं

राज्यपाल से मिलने का वक्त माँगा सीएम हेमंत सोरेन ने 

झारखंड में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं।बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है। माना जा रहा है कि विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही हेमंत सोरेन दुबारा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।सीएम हेमंत सोरेन ने शाम 4 बजे रांची में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। उससे पहले उन्होंने राज्यपाल के मिलने का समय मांगा है। लेकिन राजभवन ने झामुमो और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को फिलहाल समय देने से मना कर दिया है। सोरेन ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में विधायकी जाने की संभावनाओं के बीच कुर्सी बचाने की कवायद में जुटे हुए हैं। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले के मद्देनजर हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता जाने वाली है। हेमंत सोरेन के खिलाफ लाभ के पद के मामले में हाल ही में चुनाव आयोग ने अपनी सिफारिश राज्यपाल को भेजी थी। इसमें सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सलाह दी गई थी। हालांकि, राज्यपाल रमेश बैस ने अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया है। वहीं  विधायकों को खरीद-फरोख्त को लेकर  हेमंत सोरेन सरकार के विधायक छत्तीसगढ़ में डटे हुए हैं।  हाल ही में शराब मुद्दे को लेकर बवाल भी मचा था।  कहा जा रहा है की सोरेन के विधायकों को छत्तीसगढ़ सरकार शराब पहुंचा रही है। प्रशासन की गाड़ियों में शराब को विधायकों तक पहुँचाया जा रहा है।  उधर भूपेश सरकार के शिक्षा मंत्री टेकाम ने नशामुक्ति कार्यक्रम में शराब के तरीके और शराब पीने की शिक्षा दे डाली।  

 

MadhyaBharat 1 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.