Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीतापुर में मां-पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी
sitapur, Youth commits suicide ,murder of mother

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रामपुर-मथुरा थानाक्षेत्र के पल्हापुर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने अपनी मां-पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस सनसनीखेज वारदात से सीतापुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कम्प मच गया है।

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नशेड़ी युवक ने पहले मां की गोली मारकर हत्या की है। इसके बाद उसने पत्नी को हथौड़ से मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने तीनों बच्चों को छत से फेंक दिया, जिसमें उन तीनों की मौत हो गई। पूरा परिवार खत्म करने के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

सूचना पाकर पुलिस के तमाम अधिकारी, कई थानों की फोर्स और जांच के लिए फारेंसिक टीम पहुंची। युवक नशे का लती है, आशंका है कि इसी को लेकर घर में होने वाली आये दिन की कलह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस सभी पहुलओं की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 11 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.