Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने माणसा में अत्याधुनिक खेल परिसर का किया शिलान्यास
ahamdabad,Union Home Minister , Mansa

गांधीनगर/अहमदाबाद। गांधीनगर जिले के माणसा में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन्नत खेल परिसर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इसके साथ ही शाह ने शांतिबा चैरिटेबल ट्रस्ट के मुफ्त भोजन केंद्र 'कुसुम्बा अन्नक्षेत्र' में गरीबों के साथ खाना खाया।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में भौतिक विकास के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार प्रयासरत है। प्रशिक्षण की उत्कृष्ट सुविधाओं के साथ क्षेत्र के युवाओं के कौशल को निखारने में यह खेल परिसर बेहद उपयोगी साबित होगा। केन्द्रीय मंत्री ने माणसा में ही गरीबों, जरूरतमंद लोगों के नेक काम के लिए शांतिबा चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालित मुफ्त भोजन केंद्र 'कुसुम्बा अन्नक्षेत्र' में गरीबों के साथ खाना खाया और ट्रस्ट के कार्यों की पूरी जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि माणसा में शहरी विकास परियोजना के तहत राज्य के युवा सेवा, संस्कृति और खेल विभाग और सर्वोदय उच्च शिक्षा सोसायटी की एक संयुक्त पहल इस अत्याधुनिक खेल परिसर का निर्माण 1305 लाख की लागत से किया जाना है। खेल के लिए एक इनडोर बहुउद्देशीय हॉल के अलावा परिसर में 400 मी. एथलेटिक ट्रैक के साथ-साथ घासयुक्त फुटबॉल मैदान पर दो टेनिस कोर्ट, दो वॉलीबॉल कोर्ट, दो बास्केटबॉल कोर्ट, दो कबड्डी मैदान के साथ खो-खो मैदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनडोर खेलों के अलावा अन्य खेल मैदानों के निर्माण के लिए परिसर का कुल क्षेत्रफल 15226 वर्ग मीटर है। इनडोर बहुउद्देशीय हॉल का कुल निर्मित क्षेत्र 2900 वर्ग मीटर है। खेलों के लिए इस परियोजना के परिणामस्वरूप युवाओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह क्षेत्र उनके कौशल को निखारने के अलावा बहुत उपयोगी साबित होगा।

 

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रजनीकांत पटेल, मेहसाणा सांसद शारदाबेन पटेल, माणसा विधायक जेएस पटेल, माणसा के स्थानीय नेता, न्यासी मंडल के ट्रस्टी, महाविद्यालय परिवार, राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी, पदाधिकारी मौजूद थे।

MadhyaBharat 24 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.