Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब में बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया
chandigarh, BSF , Pakistani infiltrator

चंडीगढ़। बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर फिरोजपुर सेक्टर से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को काबू किया है। पकड़ा गया घुसपैठिया पाकिस्तानी नागरिक है। बीएसएफ के अनुसार आरोपित को शुक्रवार की रात जेसीसी बैरियर के पास से बीएसएफ 155 बटालियन के जवानों द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए पकड़ा गया है।

पाक नागरिक से बरामद हुए आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान रबीब बिलाल निवासी फैसलाबाद के तौर पर हुई है। आधार कार्ड के अनुसार वह पाकिस्तान स्थित कोसी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड पर मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, माचिस व टूथब्रश बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपित से बीएसएफ के जवानों द्वारा पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि उसका भारत की सीमा में दाखिल होने के पीछे क्या कारण है। फिलहाल पकड़े गए आरोपित के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद हुई है, परंतु उसने भारतीय सीमा में क्यों प्रवेश किया, इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही है। बीएसएफ द्वारा आरोपित की बॉडी स्कैन करवाई जाएगी, जिससे यह पता लग सकेगा कि उसके शरीर में किसी तरह की चिप आदि तो नहीं है।

MadhyaBharat 25 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.