Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेलंगाना में रेवंत रेड्डी बने कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री
hydrabad, Revanth Reddy ,first Chief Minister

हैदराबाद। कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनेक साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें भट्टी विक्रमार्क मल्लू को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे और कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री हैं।

 

हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में हुए भव्य समारोह में 54 साल के रेवंत रेड्डी ने अपने 11 अन्य सहयोगियों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सी. दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, श्रीधरबाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, ए. सीथक्का, नागेश्वर राव, जुपल्ली कृष्ण राव और कोंडा सुरेखा शामिल हैं।

 

 

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

 

 

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि चुनावी वादों को पूरा करने का पूरा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वार अब जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे। वह हर रोज प्रजा दरबार के रूप में आयोजित कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगे।

MadhyaBharat 7 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.