Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल में बाढ़ से हुआ नुकसान डराने वाला: जेपी नड्डा
kullu, Himachal flood damage ,JP Nadda

कुल्लू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार इस आपदा की घड़ी में प्रदेश के प्रभावितों के साथ खड़ी है। बारिश बाढ़ के कारण करोड़ों रुपये की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश को इस मुसीबत की घड़ी में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। जिनका नुकसान हुआ, उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को भुंतर में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी को जैसे ही प्राकृतिक आपदा की खबर मिली, उन्होंने तुरंत प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीआरएफ की 13 टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए राज्य में भेज दी थी, जिससे राहत और बचाव कार्यों को गति मिली है।

 

नड्डा ने कहा कि बारिश और बाढ़ से बहुत अधिक नुकसान हुआ है, यह दिल को डरा देने वाला है। राहत के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को 180 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया गया है। यहां का दौरा करने के बाद वह नुकसान की पूरी जानकारी मोदी को देंगे और राज्य में राहत कार्यों के लिए और पैकेज जारी कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार से मिलकर क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र ठीक करने का कार्य किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर बजट का भी प्रावधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, ऐसे में सभी लोगों का यह कर्तव्य बनता है कि वह प्रभावित परिवार की मदद करें और उन्हें राहत प्रदान करें। भाजपा के कार्यकर्ता भी प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राहत कार्य ओर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तीव्र गति से होगा। किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

MadhyaBharat 14 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.