Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
भतीजे अनंत को योगी आदित्यनाथ ने दिया आशीष
podi,Yogi Adityanath, blessed nephew

पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। बुधवार को भी वह अपने गांव पंचूर भतीजे अनंत के मुंडन संस्कार में शामिल हुए और गांव में ही प्रवास पर हैं। सुबह उन्होंने गांव में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात का उनकी कुशल क्षेम पूछी।

योगी आदित्यनाथ ने आज गांव की पगडंडियों का भ्रमण किया। इस दौरान वह ग्रामीणों से भी मिले। उन्होंने गांव के पुराने लोगों का नाम लेकर पुकारा। इस दौरान बच्चों में योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। गांव भ्रमण के दौरान वह कई जगह रुके। उन्होंने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया। योगी ने सभी से मुस्कुरा कर मुलाकात की और अभिवादन स्वीकार किया। भ्रमण के बाद योगी आदित्यनाथ अपने घर भतीजे अनंत के मुंडन संस्कार में सम्मिलित हुए।

 

मंगलवार रात को घर में सत्यनारायण की कथा और केस नूतन का संस्कार संपन्न हुआ। जबकि बुधवार को सुबह बान और मंगल स्नान की रस्म में योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने भतीजे अनंत को तिलक और हल्दी लगाकर आशीष दिया। इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं ने नृत्य किया। योगी आदित्यनाथ ने नृत्य और संगीत का बैठकर आनंद लिया।

इसके पश्चात योगी योग गुरु बाबा रामदेव के पोखरी स्थित वेदा लाइफ संस्थान पहुंचे। यहां से वे महागढ़ मंदिर में गए और वहां पूजा-अर्चना की। योगी आदित्यनाथ बुधवार को भी अपने घर पर ही रुकेंगे।

MadhyaBharat 4 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.