Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
पुणे में जीका वायरस के 5 नए मरीज
mumbai, 5 new patients ,Zika virus

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस के 5 नए मरीज मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है। इन पांचों के रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए थे। शनिवार शाम को सभी के रक्त नमूनों में जीका वायरस की पुष्टि हुई। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी हैं। पुणे में इस समय कुल जीका वायरस के 11 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पुणे नगर निगम ने नागरिकों को सावधान रहने की अपील की है।

 

पुणे में मिले सभी संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है। जीका वायरस का संक्रमण होने पर मरीजों में शरीर पर लाल चकत्ते, बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। पुणे नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश दिघे ने कहा कि जीका वायरस से पीडि़तों का इलाज जारी है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉ. वर्षाली माली ने बताया कि जीका वायरस से सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को रहता है। इस वायरस से गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को जोखिम बढ़ जाते हैं। पुणे नगर निगम ने मच्छर निवारक दवाइयों का छिडक़ाव करना शुरू कर दिया है और नागरिकों से भी साफ सफाई रखने की अपील की है।

MadhyaBharat 7 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.