Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ओडिशा रेल हादसे में मृतकों की संख्या 288 नहीं बल्कि 275 है: मुख्य सचिव
bhuvneshwar, Death toll , Odisha train accident

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने रविवार को कहा कि बालेश्वर जिले के बाहानगा रेलवे स्टेशन के निकट हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों की संख्या 288 नहीं, बल्कि 275 है। उन्होंने कहा कि गिनती में त्रुटि के कारण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या सही नहीं थी। कई बार जांच करने के बाद सही संख्या का निर्धारण किया गया है।

मुख्य सचिव जेना ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दुर्घटना के बाद कुछ शवों का डबल काउंटिंग हो गया था, लेकिन अब पूरी जांच के बाद बालेश्वर के जिलाधिकारी ने अंतिम रिपोर्ट प्रदान की है। उन्होंने बताया कि 275 मृतकों में से 78 शवों की पहचान कर ली गई है और शव परिजनों को सौंप भी दिया गया है। 10 और शवों की पहचान कर ली गई है, जो शीघ्र ही परिजनों को सौंपा जाएगा। बाकी शवों के पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

 

उन्होंने कहा कि शवों का पहचान एवं परिजनों को सौंपने के लिए टोल फ्री नंबर 18003450061 जारी की गई है। शवों की पहचान करने के लिए जो लोग आ रहे हैं वे इस नंबर पर काल कर सकते हैं। संबंधित अधिकारी उन्हें सहायता करेंगे। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। राज्य के खर्चे पर इन शवों को गंतव्य स्थल पर भेजने का निर्णय किया गया है।

MadhyaBharat 4 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.