Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
श्रीनगर में आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी घायल
srinagar,One policeman injured , terrorist attack

श्रीनगर। जिले में डॉक्टर अली जान रोड पर ऐवा ब्रिज के पास शनिवार को आतंकियों के हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान की पहचान गुलाम हसन डार पुत्र गुलाम रसूल डार, दानवर ईदगाह के रूप में हुई। हमले के तुरंत बाद आतंकी मौके से भाग निकले। आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर उस समय हमला किया जब वह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। वह पीसीआर श्रीनगर में तैनात है। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है।

पुलिस के एक अधिकारी ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। शनिवार की सुबह अली जान रोड पर जब पुलिस का जवान गुलाम हसन अपनी बाइक से पीसीआर की तरफ जा रह था तभी आतंकियों ने सामने से उसपर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगते ही गुलाम हसन सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। इस हमले के कुछ ही देर बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हसन को स्किम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही पुलिस की एक टीम इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 7 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.