Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शिवसेना यूबीटी ने मविआ से बाहर निकलने का संकेत दिया
mumbai, Shivsena UBT hints , exit from MVIA

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद महाविकास आघाड़ी (मविआ) के सहयोगी दलों में असंतोष सामने आने लगे हैं। बुधवार काे शिवसेना यूबीटी की बैठक में मविआ से निकलकर अकेले अपने बल पर चुनाव लड़ने की मांग की गई है। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता विजय बडेट्टीवार ने कहा कि उनकी पार्टी भी इसके लिए तैयार है।

 

विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि आज बांद्रा में मातोश्री बंगले पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और नेताओं ने कहा कि महाविकास आघाड़ी में रहकर चुनाव लडऩे से पार्टी को नुकसान हुआ है। सभी ने आगामी चुनाव स्वबल पर लडऩे की मांग की है। हालांकि इसपर अभी तक पार्टी अध्यक्ष ने कोई निर्णय नहीं लिया है।
अंबादास दानवे के व्यक्तव्य पर कांग्रेस नेता विजय बडेट्टीवार ने कहा कि महाविकास आघाड़ी को विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त नुकसान हुआ है। यह सही है, लेकिन नुकसान क्यों हुआ इसपर मविआ के नेता साथ बैठकर चर्चा करने वाले हैं, लेकिन पार्टी नेताओं की बैठक से पहले ही अगर कोई नेता इस तरह का व्यक्तव्य देता है तो कांग्रेस भी इसके लिए तैयार है। विजय बडेट्टीवार ने कहा कि इस संदर्भ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इस संबंध में निर्णय ले सकते हैं, लेकिन हम भी चाहते हैं कि अलग होकर आगामी चुनाव लड़ा जाए, इससे पार्टी को 288 विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी।

 

MadhyaBharat 27 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.