Since: 23-09-2009
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।
संजय सिंह की ओर से पेश वकील ने चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष आज ही सुनवाई की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि ईडी ने संजय सिंह को चार अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। फिलहाल संजय सिंह आज तक की ईडी हिरासत में हैं। पांच अक्टूबर को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक की ईडी हिरासत में भेजा था। 10 अक्टूबर को कोर्ट ने आज तक की ईडी हिरासत में भेजा था। आज संजय सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाना है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |