Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
जांच एजेंसियों की साख पर उठ रहे हैं सवाल : गहलोत
new delhi, Questions , Gehlot

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि देश की जांच एजेंसियों (ईडी, सीबीआई,आईटी) की साख पर सवाल उठ रहे हैं। ये जांच एजेंसियां केन्द्र सरकार के दवाब में काम कर रही हैं।

गहलोत ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने ईडी, सीबीआई और आईटी के अध्यक्ष से मिलने का समय मांगा था। बड़े दिनों बाद सीबीआई ने समय दिया और फिर अचानक कैंसिल कर दिया गया। वह सीबीआई के मुखिया से मिलने ही दिल्ली आए थे लेकिन सीबीआई ने इसको कैंसिल कर दिया है। यह एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ किया जा रहा है।

गहलोत ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में 3 हजार 10 छापे मारे गए हैं, जिनमें से सिर्फ 888 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो पाई है। इससे पता चलता है कि जांच एजेंसियों पर किस तरह का दबाव है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक फायदे के लिए जांच एजेंसियों को मोहरा बना रही है।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। आचार संहिता लगी हुई है। उसके बाद विपक्षी नेताओं पर छापेमारी जारी है। इस मुद्दे पर तो चुनाव आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए।

MadhyaBharat 19 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.