Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लोक हितैषी बजट की अपनी पंरपरा को सरकार ने रखा है बरकरारः प्रधानमंत्री
new delhi,  government  tradition, public-friendly budget intact, Prime Minister

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक मंगलवार को यहां संसद भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री की ओर से पेश बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। अगले वर्ष देश में आम चुनाव होने हैं। इसके बावजूद सरकार ने चुनावी बजट न पेश करते हुए लोक हितैषी बजट पेश करने की अपनी पंरपरा को बनाए रखा है।

भाजपा संसदीय दल की बैठक संसद सत्र के दौरान प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाती है। संसद का मौजूद बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ है। बैठक में पेश समावेशी बजट के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि विरोध करने वाले तो हमेशा बजट का विरोध करते हैं, लेकिन इस बार हमसे अलग विचारधारा वाले लोगों ने भी बजट का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री ने सांसदों को विशेषकर शहरी क्षेत्र से जुड़े सांसदों से खेल आयोजन कराने को कहा। उन्होंने जी20 आयोजनों का भी उल्लेख किया और बताया कि इनके आयोजन के तरीकों की प्रशंसा हो रही है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में आए भूकंप को याद करते हुए तुर्किये और सीरिया में आई त्रासदी पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि भारत से राहत और बजाव टीमें तुर्किये के लिए भेजी जा रही हैं।

MadhyaBharat 7 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.