Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
स्टालिन के बिगड़े बोल प्रधानमंत्री मोदी को बताया प्रवासी पक्षी
chennai, Stalin

चेन्नई । राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई सवाल किए और तमाम मुद्दों पर गारंटी देने की बात कही। स्टालिन ने नरेन्द्र मोदी की तुलना अभयारण्य में आने वाले मौसमी प्रवासी पक्षी से की है।

बुधवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर कई सवाल उठाए। सत्तारूढ़ द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल किया, "प्रधानमंत्री वर्ष 2024 के आम चुनाव के लिए गारंटी का एक सेट लेकर राज्य में आए, क्योंकि उनका गुजरात मॉडल और चौकीदार की भूमिका उजागर हो चुकी है।" स्टालिन ने आगे कहा, “मोदी खुद चुनावी मौसम के दौरान तमिलनाडु में मंडराते हैं, जैसे प्रवासी पक्षी मौसम में अभयारण्य में आते हैं।

 

स्टालिन ने प्रश्नों की बौछार कर जानना चाहा कि क्या मोदी जातिगत जनगणना कराने की गारंटी दे सकते हैं, आरक्षण की सीमा हटा सकते हैं, एससी/एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण को सख्ती से लागू कर सकते हैं, तमिलनाडु को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) से छूट दे सकते हैं, कभी नहीं। स्टालिन ने कहा कि हिंदी व संस्कृत लागू करने और शिक्षा को राज्य सूची में स्थानांतरित पर भी सवाल खड़े किए। क्या प्रधानमंत्री छात्रों के शिक्षा ऋण माफ करेंगे, प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं के लिए नौकरियां सुनिश्चित करेंगे, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चार सौ रुपये का अनुदान देंगे, कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेंगे।

 

प्रश्नों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने कहा, "क्या वह पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों में कमी की गारंटी देंगे, उपकर और अधिभार के तहत कर लूट को खत्म करेंगे, क्या वह यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई स्वतंत्र रूप से काम करें।”

स्टालिन ने तमिलनाडु के मछुआरे की समस्या से लेकर अग्निपथ योजना , तमिलनाडु को एनडीआरएफ फंड आवंटन का मामला और नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, "क्या मोदी इन सब पर गारंटी देने को तैयार हैं। अन्यथा आपकी गारंटी 'मेड इन भाजपा' वॉशिंग मशीन के रूप में मानी जाएगी, जो दागियों का भगवाकरण करती है।"

MadhyaBharat 10 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.