Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
new delhi, West Bengal Chief Minister,Prime Minister

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीओमओ) ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए यह जानकारी दी।

मुलाकात के बाद ममता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर से राज्य को समय पर फंड न जारी किए जाने का मुद्दा प्रधानमंत्री से मुलाकात में उठाया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि केन्द्र और राज्य के अधिकारी इस मुद्दे को लेकर एक संयुक्त बैठक करेंगे।

ममता ने कहा कि राज्य की गरीब जनता का एक लाख 16 हजार करोड़ रुपये केन्द्र सरकार ने रोक रखा है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने राज्य का पक्ष रखा है।

विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर ममता ने कहा कि कल की बैठक में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसका आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन किया था। हालांकि संवाददाता सम्मेलन के दौरान ममता बनर्जी ने उपराष्ट्रपति की नकल उतारने वाले मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोला।

उल्लेखनीय है कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कल संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का नकल उतार उनका मजाक बनाया था।

MadhyaBharat 20 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.