Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अजीत पवार की राकांपा ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
mumbai,Maharashtra Assembly elections, Ajit Pawar

मुंबई । अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 38 उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी किया है। इस सूची में अजीत पवार को बारामती, छगन भुजबल को येवला , दिलीप वलसे पाटिल को अम्बे गांव से उम्मीदवार बनाया गया है। राकांपा अजीत पवार पार्टी की पहली सूची में मुंबई से पूर्व मंत्री नवाब मलिक और वडगांव शेरी के विधायक सुनील टिंगरे का नाम नहीं है।

सुनील टिंगरे पुणे के वडगांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। कल्याणीनगर में पॉर्श कार दुर्घटना में सुनील टिंगरे की भूमिका विवादास्पद रही। इसी तरह, भाजपा के जगदीश मुलिक भी वडगांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसलिए वडगांव शेरी की सीट भाजपा और अजितदादा गुट में से किसके खाते में जाएगी, इसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है। इसलिए कहा जा रहा है कि वडगांव शेरी विधानसभा क्षेत्र एनसीपी की पहली सूची में शामिल नहीं है। दूसरी वित्तीय हेराफेरी मामले में जेल गए पूर्व मंत्री नवाब मलिक को टिकट दिए जाने का विरोध भाजपा ने किया था। इसलिए संभावना जताई जा रही थी की नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को अनुशक्ति नगर से उम्मीदवारी मिलेगी। फिलहाल, इस सूची में सना मलिक का नाम नहीं है। ठाणे जिले के कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र से नजीब मुल्ला की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है।

MadhyaBharat 23 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.