Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शिवसेना नेता संजय राऊत को धमकी देने वाला निकला दोस्त
mumbai, Threatening Shiv Sena, friend

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता संजय राऊत को धमकी देने के मामले में पुलिस ने मयूर शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। मयूर शिंदे के साथ संजय राऊत का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके भाजपा ने अब संजय राऊत पर मामला दर्ज करने की मांग कर दी है।

दरअसल, संजय राऊत को कुछ दिन पहले फोन पर धमकी मिली थी और राऊत ने कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने रिजवान जुल्फिकार अंसारी और शाहिद अंसारी नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने आज इस मामले में मयूर शिंदे को भी गिरफ्तार किया है।

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम कदम ने पत्रकारों को बताया कि मयूर शिंदे संजय राऊत और उनके भाई सुनील राऊत का दोस्त है। अब सामने आ गया कि संजय राऊत ने अपनी पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के लिए इस तरह षडयंत्र रचा, इसलिए संजय राऊत पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव देशपांडे ने कहा कि खुद की सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए इतने निम्र स्तर तक जाना उचित नहीं है। संजय राऊत पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

संजय राऊत ने कहा कि बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा। उन्होंने मयूर शिंदे का नाम लेते हुए कहा कि वह किस पार्टी से जुड़ा है, यह जल्द सामने आ जाएगा।

MadhyaBharat 15 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.