Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नेपाल के पिथौरागढ़ में बादल फटने की घटना
नेपाल के  पिथौरागढ़ में बादल फटने की घटना

 

 

बादल फटने से मची तबाही , कई घर तबाह , काली नदी में बढ़ा पानी

नेपाल के  पिथौरागढ़ में बादल फटने की घटना सामने आई है।  बदल फटने से भारी तबाही की सूचना है। बादल फटने की इस घटना से नेपाल के साथ-साथ भारत के खोटीला गांव में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। पिथौरागढ़ में धारचूला तहसील में जलमग्न जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कई  दर्जनों घर यहां काली नदी में डूब गए हैं। तेज जल प्रवाह के कारण कई इमारतों और मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ लोगों के भी लापता होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक बादल फटने के कारण नेपाल में भी काफी नुकसान हुआ है। जिस स्थान पर बादल फटने की घटना हुई है, वहां एनएचपीसी की 280 मेगावाट की बिजली परियोजना भी है। नेपाल के दारचुला जिले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।आपको बता दें मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड में 10 सितंबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था।  देहरादून के साथ-साथ टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिलों में लोगों को अलर्ट रहने को कहा था। पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महार ने मीडिया को जानकारी दी है कि नेपाल के दारचुला जिले में शुक्रवार रात को बादल फटने के घटना हुई थी, जिसका असर शनिवार को भारत के कई इलाकों में देखने को मिला है। आपदा विभाग ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व पुलिस के साथ-साथ नियमित पुलिस को भी भेजा गया है। लापता महिला की तलाश की जा रही है। बादल फटने के बाद धारचूला तहसील मुख्यालय में भारी तबाही हुई है। कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं।उत्तराखंड के खोटीला में काली नदी उफान पर है। कई घर जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।

 

MadhyaBharat 10 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.