Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देशभर में मंगलवार को मनाई जाएगी ईद
new delhi, Eid celebrated ,country on Tuesday

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित देश के किसी भी हिस्से में ईद का चांद नजर नहीं आया है। रविवार को चांद का दीदार नहीं होने की वजह से देशभर में मंगलवार 3 मई को ईद मनाए जाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद और शाही मस्जिद फतेहपुरी में आयोजित मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक में ईद का चांद देखने की कोशिश की गई है।

कमेटी की तरफ से देशभर से चांद निकलने के संबंध में जानकारी भी एकत्र की गई है लेकिन प्राप्त जानकारियों के अनुसार कहीं से भी चांद निकलने की सूचना नहीं मिली है। इसलिए कमेटी ने देशभर के मुसलमानों से कल सोमवार के दिन 30वां रोजा रखने और मंगलवार 3 मई को ईद मनाने की अपील की है।

दिल्ली की शाही जामा मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद हिलाल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए फैसले के बाद घोषणा करते हुए शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि दिल्ली और उसके आसपास व देश के अन्य किसी हिस्से में ईद का चांद नहीं दिखाई देने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि ईद का चांद निकलने के बारे में किसी व्यक्ति के जरिए न तो कोई दावा किया गया और न ही चांद दिखाई पड़ने की गवाही दी गई है। उनका कहना है कि देश के अधिकांश भूभाग में आसमान में धूल के कण मौजूद थे। आसमान भी साफ नहीं था। इस वजह से भी चांद देखने में कठिनाई पेश आई है। उन्होंने बताया कि इन सब कारणों की वजह से कमेटी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि देशभर में ईद-उल-फित्र की नमाज मंगलवार को अदा की जाएगी और सोमवार 2 मई को पवित्र रमजान महीने का तीसवां रोजा रखा जाएगा।

इसी तरह का ऐलान शाही मस्जिद फतेहपुरी के इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी किया है। उधर मरकजी चांद कमेटी, फरंगी महल लखनऊ की तरफ से भी 29वें रमजान-उल-मुबारक को ईद का चांद नजर नहीं आने की घोषणा की गई है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ईद इंशा अल्लाह 3 मई को मनाई जाएगी। हिलाल कमेटी जमीयत अहले हदीस और हिलाल कमेटी इमारत-ए-शरिया, जमीयत उलमा-ए-हिंद ने भी की है।

MadhyaBharat 1 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.