Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
प्रधानमंत्री ने महान तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की संपूर्ण रचनाओं के संग्रह का विमोचन किया
new delhi, PM releases ,Subramania Bharati

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर महान तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य भारती की संपूर्ण रचनाओं के संग्रह का विमोचन किया। उनके संपूर्ण कार्यों का 23 खंडों का संग्रह सीनी विश्वनाथन द्वारा संकलित और संपादित किया गया है और एलायंस पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसमें सुब्रमण्य भारती के लेखन के संस्करणों, स्पष्टीकरणों, दस्तावेजों, पृष्ठभूमि की जानकारी और दार्शनिक प्रस्तुति आदि का विवरण शामिल है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती की रचनाओं के संकलन का विमोचन करते हुए वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समृद्ध भारत और प्रत्येक व्यक्ति के सशक्तीकरण के लिए सुब्रमण्य भारती का दृष्टिकोण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संग्रह शोधार्थियों के लिए बहुत मददगार साबित होगा। सुब्रमण्य भारती की 'गीता' में गहरी आस्था थी। उन्हें 'गीता' की गहरी समझ थी। उन्होंने 'गीता' का तमिल भाषा में अनुवाद किया और इसे सरल तरीके से समझाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में शब्दों को केवल अभिव्यक्ति ही नहीं माना गया है। हम उस संस्कृति का हिस्सा हैं, जो ‘शब्द ब्रह्म’ की बात करती है, शब्द के असीम सामर्थ्य की बात करती है।
उन्होंने कहा कि आज देश महाकवि सुब्रमण्य भारती की जयंती मना रहा है। आज भारत की संस्कृति और साहित्य के लिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों के लिए और तमिलनाडु के गौरव के लिए बहुत बड़ा अवसर है। महाकवि सुब्रमण्य भारती के कार्यों का, उनकी रचनाओं का प्रकाशन एक बहुत बड़ा सेवायज्ञ और बहुत बड़ी साधना है और आज उसकी पूर्णाहुति हो रही है।
उन्होंने कहा कि सुब्रमण्य भारती ऐसे महान मनीषी थे, जो देश की आवश्यकताओं को देखते हुए काम करते थे। उनका विजन बहुत व्यापक था। उन्होंने हर उस दिशा में काम किया, जिसकी जरूरत उस कालखंड में देश को थी। भारतियार (सुब्रमण्य भारती) केवल तमिलनाडु और तमिल भाषा की ही धरोहर नहीं हैं, वो एक ऐसे विचारक थे, जिनकी हर सांस मां भारती की सेवा के लिए समर्पित थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतियार को केवल तमिल नहीं बल्कि संपूर्ण भारत की धरोहर बताया और कहा कि सुब्रमण्य भारती मां भारती की सेवा के लिए समर्पित एक गहन विचारक थे। 2020 में महामारी के बावजूद हमने सुब्रमण्य भारती की 100वीं पुण्यतिथि मनाई।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राव इंद्रजीत सिंह, एल मुरुगन, साहित्यकार सीनी विश्वनाथन सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

MadhyaBharat 11 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.