Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
फतेहगढ़ साहिब में दो माल गाड़ियां टकराई
chandigarh, Two goods trains , Fatehgarh Sahib

चण्डीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रविवार सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से एक गाड़ी का इंजन पलट गया और साथ वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी को बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई।

हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां कोयले से लोड 2 गाड़ियां खड़ी थीं। इन्हें पंजाब में रोपड़ की ओर जाना था। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया। इसके बाद इंजन पलट कर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गया।

हादसे में समर स्पेशल ट्रेन को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है और रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद यात्री गाड़ी को दूसरा इंजन लगाकर राजपुरा भेज दिया गया है। साथ ही ट्रैक सुधारने का काम शुरू किया गया है।

सरहिंद के जीआरपी थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि पैसेंजर गाड़ी अंबाला की तरफ आ रही थी। जब वह सरहिंद स्टेशन पर खड़ी थी, तभी यह हादसा हो गया। हादसा कैसे हुआ, यह जांच का विषय है।

हादसे के बाद अंबाला से लुधियाना अप लाइन ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

MadhyaBharat 2 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.