Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आरजी कर अस्पताल में सीआईएसएफ ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी
kolkata, CISF took over ,RG Kar Hospital

कोलकाता । सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक बड़ी टुकड़ी ने गुरुवार को आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा संभाल ली। सीआईएसएफ के इस दल में महिला जवान भी हैं, जिन्होंने अस्पताल के प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र होकर अपनी जिम्मेदारियां तय कीं। यहां 150 कर्मियों की तैनाती होनी है।

 

 

 

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान अस्पताल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीआईएसएफ की तैनाती का आदेश दिया गया था। इसके तुरंत बाद बुधवार को सीआईएसएफ के अधिकारी आरजी कर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन से चर्चा की। सीआईएसएफ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के प्रताप सिंह के नेतृत्व में इस दल ने सुरक्षा योजना तैयार की और अस्पताल परिसर का दौरा किया।

 

 

 

बुधवार रात को भी सीआईएसएफ के अधिकारी अस्पताल में मौजूद थे और उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ विस्तृत चर्चा की। इसके बाद तय किया गया कि आरजी कर अस्पताल में दो कंपनियों की सीआईएसएफ टुकड़ी तैनात होगी, जिसमें करीब 151 जवान होंगे।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के आपातकालीन विभाग के चौथी मंजिल पर स्थित सेमिनार हॉल में एक महिला चिकित्सक का शव बरामद हुआ था। उस महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई थी, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। देशभर के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच, 14 अगस्त की रात को आरजी कर अस्पताल पर एक समूह द्वारा हमला किया गया, जिसमें अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़ की गई थी। इसी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अस्पताल में सीआईएसएफ की तैनाती का आदेश दिया।

MadhyaBharat 22 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.