Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस ने 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का किया लोगो लॉन्च
new delhi, Congress launched logo ,

नई दिल्ली। कांग्रेस लगातार अपने अभियान को धार देने में जुटी है। कांग्रेस पार्टी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' समाप्त होने से पहले 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की घोषणा कर दी। शनिवार को पार्टी ने कहा कि अभियान की 26 जनवरी से पूरे देश में शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में 'हाथ से हाथ जोडो़' अभियान का लोगो लॉन्च किया। इस दौरान जयराम रमेश ने कहा कि यह भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की विफलताओं से जन-जन को अवगत कराएगी।

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विजन और मिशन से देश की जनता को अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। उससे जनता को अवगत कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जयराम रमेश ने 13 जनवरी के प्रेसवार्ता में कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में पूरी हो रही है। यात्रा पूरी करने से पहले ही कांग्रेस 26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का आगाज करेगी। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस देश के हर घर तक राहुल गांधी के संदेश और भारतीय जनता पार्ट की कमियों को बताएगी।

उन्होंने कहा था कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश का एक खत और भाजपा कुशासन का एक पुलिंदा सीधे जनता को सौंपेंगे। अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता देश के लगभग छह लाख गांवों, 10 लाख मतदान केन्द्रों तक जाएंगे। यह अभियान ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर चलाया जाएगा। देश के हर राज्य की राजधानी में एक महिला पदयात्रा भी निकाली जाएगी।

MadhyaBharat 21 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.