Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली का दम फूला एक्यूआई 400 पार
new delhi, Delhi

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में है। आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक( एक्यूआई) 400 पार कर गया । वायु प्रदूषण और सर्दी बढ़ने के साथ ही सांसों पर संकट बढ़ गया है। राजधानी की हवा में सुबह फैली जहरीली चादर के कारण एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 300 मीटर पर पहुंच गई। एक्यूआई के 400 पार होने की भनक मिलते ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने आज आपात बैठक बुलाई है। 

इससे पहले आयोग ने सभी स्थानीय एजेंसियों को चेतावनी दी थी कि वह प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। महत्वपूर्ण यह है कि ग्रैप के दो चरण की पाबंदी के बावजूद प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी)  के मुताबिक, सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 434 दर्ज किया गया।  द्वारका में यह 426, द्वारका सेक्टर आठ में 460,  नजफगढ़ में 455, आईजीआई में 435, मुंडका में 460, पूसा में 412, आया नगर में 421, शादीपुर में 429, पंजाबी बाग में 459, आरकेपुरम में 452, मंदिर मार्ग में 438, वजीरपुर में 467, रोहिणी में 452, अशोक विहार में 470, विवेक विहार में 462 दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 की श्रेणी को ‘अच्छा', 51-100 को ‘संतोषजनक', 101-200 को ‘मध्यम', 201-300 को ‘खराब', 301-400 को ‘बहुत खराब' और 401-500 को ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दो -तीन दिन राजधानी में सुबह और शाम धुंध की चादर छाई रह सकती है। तापमान के गिरने के साथ ही कोहरा छाने की संभावना रहेगी। सप्ताह के अंत में हवा की गति तेज होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 16 नवंबर तक हरियाणा और आसपास सुबह के समय में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी घना कोहरा रहेगा। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया।

आज सुबह राजधानी में विजिबिलिटी घट कर 300 मीटर रह गई है। इसके कारण ट्रैफिक की गति काफी धीमी रही। सुबह 7 बजे की स्थिति के अनुसार, देश के कुछ हवाई अड्डों पर दृश्यता 1000 मीटर से कम रही। बताया गया है कि यह गोरखपुर में 0, आगरा 500, कानपुर में 600, लखनऊ में 800 और पालम 300 मीटर रही ।

MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.