Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नौसेना कमांडो ने पाकिस्तानी जहाज को बचाया समुद्री डाकुओं को खदेड़ा
new delhi, Naval commandos ,rescue Pakistani ship

नई दिल्ली। समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर के चारों ओर तैनात हैं। भारतीय नौसेना ने 36 घंटे के भीतर दक्षिणी अरब सागर में दो समुद्री डकैतियों को नाकाम किया है। ईरानी जहाज एफवी इमान को छुड़ाने के बाद भारत के नौसेना कमांडो ने पाकिस्तानी जहाज अल नईमी को समुद्री डाकुओं के चंगुल से मुक्त कराया है। इन दोनों ऑपरेशन में व्यापारिक जहाज़ों को छुड़ाने के साथ ही चालक दल के 36 सदस्यों को सुरक्षित बचाया है, जिसमें 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिक हैं।

 

अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील दूर पश्चिम में सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने 28 जनवरी को मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज एमवी इमान का अपहरण कर लिया था। जहाज पर सवार 17 क्रू सदस्यों और अपहृत मछुआरों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने अपना युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को भेजा। युद्धपोत ने अपहृत इस जहाज को बचाने के लिए तत्काल ऑपरेशन शुरू किया। भारत ने मछली पकड़ने वाले जहाज इमान को सुरक्षित बचाकर सोमालियाई लुटेरों को निहत्था करके सोमालिया की ओर खदेड़ दिया। युद्धपोत पर मौजूद एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने अपहृत जहाज को चारों ओर से घेर लिया था, ताकि उस पर मौजूद समुद्री डाकुओं को चेतावनी दी जा सके। ईरानी जहाज को बचाने के बाद भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा इलाके से बाहर निकल गया।

 

भारतीय युद्धपोत यह ऑपरेशन पूरा करने के बाद सोमालिया के पूर्वी तट पर ही था, तभी उसे 29 जनवरी को एक और समुद्री लुटेरों की हरकत का पता चला। कोच्चि से लगभग 850 नॉटिकल मील पश्चिम में दक्षिणी अरब सागर में मिशन तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को मछली पकड़ने वाले पाकिस्तानी जहाज अल नईमी और उसके चालक दल के 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली। इस पर उसे पाकिस्तानी जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाने की कार्रवाई में लगाया गया। युद्धपोत सुमित्रा ने 29 जनवरी को अपने हेलीकॉप्टर की मदद से अपहृत जहाज को घेरकर पाकिस्तानी चालक दल और जहाज की सुरक्षित रिहाई के लिए 11 समुद्री लुटेरों को भागने के लिए मजबूर कर दिया।

 

पाकिस्तानी नाव के चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने ऑपरेशन में हिस्सा लिया। पिछले 36 घंटों में भारतीय नौसेना का यह दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था। दूसरे सफल एंटी पाइरेसी मिशन को अंजाम देने वाले भारतीय नौसेना के स्वदेशी अपतटीय गश्ती जहाज आईएनएस सुमित्रा को सोमालिया के पूर्व और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात किया गया था। भारतीय नौसेना ने समुद्र में सभी नाविकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी समुद्री खतरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र में एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।

MadhyaBharat 30 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.