Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ

 

ईडी के ऑफिस के बाहर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन 

 

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय जवाब दे रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि अभी प्रवर्तन निदेशालय जवाब से संतुष्ट नहीं है। राहुल गांधी से आज तीसरे दिन भी दूसरी प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस में पूछताछ जारी है। पूछताछ को लेकर ईडी के ऑफिस के बाहर कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी को भाजपा झूठे आरोप में फंसा रही है और गांधी परिवार को बदनाम करने की साजिश रची है। वहीं इस मामले में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा, मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है।  AICC के कार्यालय में घुस कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को मारना पीटना संयम की सब हदें पार कर गई है। दिल्ली पुलिस के कठपुतली अधिकारी भी जान लें कि ये याद रखा जाएगा।  ईडी ने अभी तक राहुल गांधी से कुल 21 घंटे तक पूछताछ की है। मंगलवार को 11 घंटे से ज्यादा पूछताछ करने के बाद आज फिर से बुलाया है। राहुल गांधी से ईडी ने बैंक खाते समेत कई बातों को लेकर पूछताछ की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के आसपास के इलाके में धारा 144 लगा दी है। 

MadhyaBharat 15 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.