Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिहार में बीजेपी तैयार करेगी नई रणनीति
बिहार में  बीजेपी तैयार करेगी नई रणनीति

 

लोकसभा में बीजेपी का अकेले 35 से अधिक सीट का दावा 

 

 बिहार में हमेशा पार्टी बदलकर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार के अलग होने के बाद भाजपा ने अब अपनी नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में 35 से अधिक सीटों पर अकेले जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ राज्य के ताजा राजनीतिक हालात का जायजा लिया। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि कारण जो भी हो, भाजपा नई राजनीतिक चुनौतियों को पूरी तरह से स्वीकार करती है। पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में जदयू-राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को अकेले ही जवाब देगी। केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के सामने अपने दम पर लोकसभा में 35 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं। 2019 में एनडीए के खाते में 39 लोकसभा सीटें थीं, जिनमें से अकेले बीजेपी को 17 सीटें मिली थीं। साल 2014 में जदयू उसके साथ नहीं था, जब अकेले बीजेपी को 22 और एनडीए को 31 सीटें मिली थीं।  भाजपा नेताओं को साफ कर दिया कि नीतीश कुमार आरसीपी सिंह के बारे में झूठ बोल रहे हैं। सिंह को नीतीश कुमार की इच्छा पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। भाजपा द्वारा जदयू को तोड़ने के लिए आरसीपी सिंह का इस्तेमाल करने का आरोप भी पूरी तरह से निराधार है। 

 

MadhyaBharat 17 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.